Jaunpur News : मां धर्मा देवी फाउण्डेशन ट्रस्ट ने जरुरतमन्द को डोनेट किया ब्लड

अजय पाण्डेय
जौनपुर। मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन शुक्ला ने ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश शर्मा को बताया कि अजय मिश्रा के दादा लालमन मिश्रा ग्राम अरुवाआ पोस्ट निजामुद्दीनपुर तहसील मछलीशहर जो इस समय मां सरस्वती हास्पिटल में भर्ती है, को एक यूनिट ब्लड की आवश्यकता है। इसे देखते हुए संस्थापक सुरेश शर्मा ने जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र गिरि से कहा कि आप तत्काल आईएमए ब्लड बैंक लाइन बाजार से सम्पर्क करें और लालमन को तत्काल ब्लड उपलब्ध कराएं। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि लालमन जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने बच्चों के बीच पहुंचे।
इस दौरान संस्थापक ने कहा कि आज रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इसके लिए जब भी किसी संस्था द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाय, उस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी स्वेच्छा से रक्तदान महादान में बढ़—चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि आपके द्वारा किए गए रक्तदान से किसी की जिंदगी बचाई जा सके। इस नेक कार्य में सभी देशवासियों को अपना सहयोग अवश्य देना चाहिए, ताकि आने वाले समय में किसी भी जरुरतमंद व्यक्ति को ब्लड उपलब्ध कराया जा सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















