HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : भगवान श्रीराम का जीवन सादगी से परिपूर्ण: स्वाति

JAUNPUR NEWS : भगवान श्रीराम का जीवन सादगी से परिपूर्ण: स्वाति

JAUNPUR NEWS : भगवान श्रीराम का जीवन सादगी से परिपूर्ण: स्वाति

श्री दया नारायण लीला समिति कबुलपुर का हुआ शुभारम्भ
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। भगवान श्रीराम का जीवन सादगी से परिपूर्ण भरा रहा। उनके उस चरित्र का हमें अनुसरण करना चाहिए। यह बातें गुरुवार को श्री दया नारायण लीला समिति कबूलपुर के शुभारम्भ पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्वाति सिंह ने कही।
उन्होंने आगे कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे लिए जीवन है। उनके एक एक चरित्र हमे जीवन को कठिनाईयों में सरलता से जीने की राह दिखाते हैं। प्रभु श्रीराम ने अपने जीवन मे सामाजिक कटुता को दूर करने का संदेश दिया था। विशिष्ट अतिथि कायस्थ समाज के प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्रीराम की लीला का मंचन कर उनके जीवन को आम लोगों को दिखाने के लिए समाज के लोगो को आगे आना चाहिए। श्री दया नारायण लीला समिति ने 76 वर्ष से यह कार्य किया।इसके लिए समाज के लोगो को उसमें सहयोग करना चाहिए। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत में सुंदर कांड तथा मुकुट पूजन हुआ। उसके पश्चात मुख्य अतिथि ने फीता काटकर भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण करके लीला का शुभारम्भ किया। इसके बाद अतिथियों का संस्थाध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, सुरेंद्र यादव, अंकित श्रीवास्तव, सोनू यादव, पिंटू श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उसके बाद वाराणसी के चर्चित चिकित्सक डॉ. संजय पाठक, हरिश्चंद्र प्रजापति, व्यवसायी ओम प्रकाश जायसवाल, अलाउद्दीन, डॉ. विनय प्रजापति, अखिलेश सिंह पत्रकार सहित दो दर्जन विशेष लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र श्रीवास्तव व संचालन शैली गगन ने किया। इस मौके पर रामआसरे मिश्र, डॉ. बीएन यादव, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, वंशराज सिंह, तारा सिंह चौहान, भूपेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read