HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : लायन्स क्लब 'राॅयल' ने नेत्र परीक्षण कर वितरित किया...

JAUNPUR NEWS : लायन्स क्लब ‘राॅयल’ ने नेत्र परीक्षण कर वितरित किया दवा व चश्मा

JAUNPUR NEWS : लायन्स क्लब ‘राॅयल’ ने नेत्र परीक्षण कर वितरित किया दवा व चश्मा

जौनपुर। लायन्स क्लब ‘राॅयल’ ने नगर के सुक्खीपुर स्थित वृद्धाश्रम में शिविर आयोजित कर नेत्र परीक्षण किया। साथ ही दवा व चश्मा का वितरण किया गया। शिविर के माध्यम से वृद्धाश्रम में निवासरत सभी व आसपास के अन्य महिलाओं व पुरुषों का भी नेत्र परीक्षण डा. अजय पाण्डेय नेत्र सर्जन ने करते हुए सभी को उचित परामर्श, दवा व चश्मा प्रदान किया। शिविर के माध्यम से कुल 75 लोग लाभान्वित हुए। संस्थाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्था असहाय लोगों के सहायतार्थ हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा कि आंखें अनमोल है। इनकी देखभाल जरूरी है। उपाध्यक्ष अभिताष गुप्ता ने कहा कि वृद्धाश्रम में निवासरत लोगों के सहायतार्थ इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर होते रहने चाहिये। सै. मुस्तफा हुसैन ने कहा कि लायन्स क्लब इण्टरनेशनल अन्धता निवारण हेतु भी लोगों को जागरूक कर रहा है। इस मौके पर संस्था के सचिव रसाल बरनवाल, कोषाध्यक्ष राजेश किशोर श्रीवास्तव, विजन चेयरमैन विनय साहू, रवि शर्मा, राकेश साहू, अभिषेक बैंकर, बालकृष्ण साहू, आदेश सेठ, आशीष गुप्ता, शिवान्शू श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव, अजय मोदनवाल, डॉ. विष्णु गौड़ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक गौरव मिगंलानी ने आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read