JAUNPUR NEWS : लायन्स क्लब गोमती के धनन्जय बने अध्यक्ष व गौरव सचिव
शपथ ग्रहण समारोहों में जुटे तमाम लोग
जौनपुर। लायंस क्लब गोमती का 34वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न हुआ जहां मुख्य अतिथि जेएन श्रीवास्तव मंडलाध्यक्ष रहे। उपमंडलाध्यक्ष द्वितीय अर्पणधर दुबे ने नए सदस्य संजय महेश्वरी और शोभा महेश्वरी को क्लब की सदस्यता ग्रहण कराई।उपमंडलाध्यक्ष प्रथम बलबीर सिंह बग्गा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनंजय पाठक, सचिव गौरव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुधा मौर्या, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, राजेश मौर्या, सै हसनैन कमर दीपू, सह सचिव नवीन मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष सुधीर साहू, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर मनीष गुप्ता, पीआरओ अरविंद बैंकर्स, अरुण पांडेय, बोर्ड आफ डायरेक्टर डॉ जीसी सिंह, मिथिलेश मिश्रा, ऋषि देव, अनिल अग्रहरि, प्रतिमा गुप्ता, संतोष साहू और चेयर पर्सन संजीव गुप्ता, गणेश गुप्ता, तसनीम फातिमा, अनिल पांडेय, डा शकुंतला यादव, डा. रश्मि मौर्या, वीरेंद्र सिंह, मो. तौफीक, डॉ प्रियंका श्रीवास्तव, धीरज गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, डॉ नरेश यादव का अधिष्ठापन कराया। इस मौके पर निधि कुमार पूर्व मंडलाध्यक्ष ने विचार व्यक्त किया तो निवर्तमान अध्यक्ष 2022-23 देवेश गुप्ता ने क्लब को क्लब के कई लोगों को सम्मानित किया।निवर्तमान सचिव सै. हसनैन क़मर दीपू ने वर्ष भर के कार्यों को सदन के सामने प्रस्तुत किया। साथ ही निवर्तमान कोषाध्यक्ष डा राजेश मौर्या ने 2022—23 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र गुप्ता ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना सहित अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों व क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन गौरव श्रीवास्तव ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











