HomeJaunpurJaunpur News: खुटहन पुलिस को मिली सफलता, दुकान में चोरी करने वाला...

Jaunpur News: खुटहन पुलिस को मिली सफलता, दुकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार

  • खुटहन पुलिस को मिली सफलता, दुकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार

  • थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किया पर्दाफाश

तेजस टूडे सं.
बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के गभिरन बाजार में कपड़े की दुकान में हुई चोरी का अनावरण करते हुये सेल्समैन शिवम वर्मा पुत्र विजय बहादुर वर्मा निवासी ग्राम धमौर थाना खुटहन को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके कब्जे से कपड़े की दुकान से चोरी हुये 10500 रुपये तथा देशी शराब के ठेके से बिक्री 65000 रुपये जो अपने मालिक से छिपाकर रखा था, बरामद किया।
पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष के दिशा निर्देश में खुटहन पुलिस टीम में शामिल उ0नि0 सत्येन्द्र नरायन सिंह मय हमराह कोबरा मोबाइल हे0का0 मनोज कन्नौजिया व रि0का0 सूरज गोंड ने धारा 305a, 331(4) बी.एन.एस का पर्दाफाश करते हुये सेल्समैन शिवम वर्मा गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये उसे चालान न्यायालय भी भेज दिया।
पीड़ित विशाल मौर्य पुत्र वेद प्रकाश मौर्य निवासी बरंगी थाना खेतासराय के अनुसार बीते 15 अक्टूबर को गभिरन बाजार में स्थित कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर दुकान के अन्दर से 15000 हजार चोरी कर लिया गया है। इस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिसिया छानबीन शुरू हो गयी कि उपरोक्त आरोपी पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
पुलिस के अनुसार उपरोक्त सफलता पाने वाली पुलिस टीम में विक्रम लक्ष्मण सिंह थानाध्यक्ष के अलावा उ0नि0 सत्येन्द्र नरायण सिंह, हे0का0 मनोज कन्नौजिया एवं रि0का0 सूरज गोंड शामिल रहे।

 

 

 

 

 

Must Read