HomeJaunpurJaunpur News: अभिषेक बनाये गये किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव

Jaunpur News: अभिषेक बनाये गये किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव

  • अभिषेक बनाये गये किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव

  • मनोनयन पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने जतायी खुशी

तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के धौरइल गांव निवासी एवं किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा को कांग्रेस नेतृत्व ने किसान कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दिया। बता दें कि अभिषेक किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। संगठन में उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वहीं इस बाबत अभिषेक ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। किसानों की समस्याओं को लेकर वह हर संभव मदद करने का प्रयास करते रहेंगे। किसानों के हितों की रक्षा करना और उनकी आवाज को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि अभिषेक जी प्रदेश सचिव के रूप में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती प्रदान करेंगे। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।

 

 

 

 

 

Must Read