एसएसबी भिनगा में सप्तमी पर मां दुर्गा प्रतिमा की नेत्र पट्टी खोलकर हुई पूजा
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा स्थित मंदिर में शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। वाहिनी के कमांडेंट अमरेन्द्र वरुण की उपस्थिति में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ दुर्गा की प्रतिमा की नेत्रपट्टी खोली गई। तत्पश्चात माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न की गई तथा सभी के सुख, समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की गई। इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से वाहिनी परिसर में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण का संचार हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, संदीक्षा सदस्यों एवं बल कार्मिकों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा, गोबर्धन पुजारी, सहायक कमांडेंट गौतम आजाद सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारीगण, संदीक्षा सदस्य एवं बल के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।













