मां के दरबार मे सुन्दर झांकियां देखकर भक्त हुये भाव—विभोर
तेजस टूडे सं.
संतोष सिंह
महराजगंज, रायबरेली। 41वें दुर्गा महोत्सव में आस्था का जन सैलाब उमड़ा, सुंदर-सुंदर झांकियां देखकर भक्त भाव—विभोर हुये। विगत 40 वर्षों से लगातार मां जसवंतरी देवी नवदुर्गा पूजा समिति महराजगंज द्वारा आपकी 41वीं बार मां जसवंतरी देवी मंदिर प्रांगण पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। 16 अक्टूबर को पिंटू शर्मा जागरण ग्रुप कानपुर द्वारा सुंदर-सुंदर झांकियां दिखाई गईं जिसे देखकर भक्त भाव विभोर हो उठे। जागरण ग्रुप द्वारा माता रानी के सुंदर-सुंदर भजन गाए गए जिसे सुनकर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो उठे। चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने अतिथियों का सम्मान किया। साथ ही कहा कि माता रानी के दरबार में आने वाले हर व्यक्ति के दुख कट जाते हैं और उसके ऊपर सुख समृद्धि की वर्षा होने लगती है। यह मंदिर ढाई सौ वर्ष पुराना है और माता रानी की अनुकंपा असीम है। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला बछरावां, चेयरमैन शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी, ईओ राम आशीष वर्मा, शिवगढ़ ईओ गौरव पटेल, भाजपा नेता लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, बावन बुजुर्ग बल्ला प्रधान पंकज गुप्ता, याजवेंद्र मिश्रा, पुन्नी लाल त्रिवेणी, लाल गुप्ता, अनुराग अग्रहरी उर्फ विक्की, पीयूष साहू, अंजनी पांडेय सभासद, रामकुमार यादव, विनीत वैश्य, नूरुल हसन, धर्मेंद्र वर्मा, वरिष्ठ लिपिक नगर पंचायत रामचंद्र, लिपिक यमुना प्रसाद, विजय धीमान सहित हजारों लोग मौजूद रहे।













