HomeTrendingचेयरमैन व ईओ की मौजूदगी में शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य

चेयरमैन व ईओ की मौजूदगी में शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य

  • चेयरमैन व ईओ की मौजूदगी में शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए एक और सराहनीय कदम उठाया गया है। नगर पालिका से तारा स्कूल तक लंबे समय से जर्जर व खस्ताहाल पड़ी सड़क के निर्माण का कार्य शनिवार सुबह तड़के 6 बजे से ही तत्परता के साथ प्रारंभ करा दिया गया। इस सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से स्थानीय नागरिकों और राहगीरों द्वारा की जा रही थी। जर्जर सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने सुबह-सुबह ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता में कोई कमी न रहे, इसे सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने अपनी प्रत्यक्ष देखरेख में निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण करते हुए मानक के अनुरूप कार्य संपन्न कराया। इस अवसर पर स्थानीय सभासद अकील खरादी भी मौके पर उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका परिषद के इस त्वरित और सराहनीय प्रयास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

 

 

 

 

Must Read