नेहा आनन्द के आवास उद्घाटन पर जुटीं तमाम हस्तियां
तेजस टूडे सं.
संतोष सिंह
महराजगंज, रायबरेली। भाजपा नेत्री नेहा सिंह आनंद ने बछरावां विधानसभा क्षेत्र के कस्बे में लखनऊ रोड रेलवे स्टेशन के निकट गृह प्रवेश किया। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा पाठ की गई। तत्पश्चात आवास का उद्घाटन किया हुआ। बता दें कि 2027 विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही जनप्रतिनिधियों ने अपना गुणा—भाग लगना शुरू कर दिया है। बछरावां विधानसभा क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से सक्रिय नेहा सिंह आनंद द्वारा बछरावां में आवास का उद्घाटन किया गया जहां पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को बुलाया गया तो बाराबंकी जनपद से भी नेताओं का काफी जमावड़ा बछरावां में लगा रहा। लखनऊ रोड स्थित रेलवे स्टेशन के सामने भाजपा नेत्री द्वारा आवास का उद्घाटन किया गया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी भाजपा नेत्री द्वारा की गयी। इस अवसर पर बाराबंकी जनपद के सुरेंद्रनाथ दीक्षित, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, अवधेश मिश्रा, विद्यासागर अवस्थी, राम प्रकाश गौतम, महादेव लोधी, रामचंद्र लोधी, राम अभिलाष लोधी, राघवेंद्र सिंह, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रायबरेली सुधा अवस्थी, संतोष मौर्य, सुंदर लाल यादव, शाहिद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।













