विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के समोपुर गांव में शनिवार को पुत्र ने पिता तथा बीच-बचाव करने गयी माँ को पीटकर घायल कर दिया। दोनों का उपचार करवाया गया। वह नशे के लिए पैसा नही देने पर ऐसा किया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी संजय राजभर खेती बाड़ी का काम करते हैं।
उनका तीसरा लड़का शरद कुमार राजभर काफी मनबढ़ तथा शराबी बताया जाता है। वह घर पर ही रहता है। वह अपने पिता से शराब के लिए पैसा मांगता रहता है। जब पिता पैसा नहीं देता तब वह झगड़ा करने लगता है। शनिवार को तो हद हो गयी जब उसने पैसा नही देने पर शरद राजभर ने अपने पिता से मारपीट करने लगा। मारपीट देख माँ दौड़ के आयी। वह बीच-बचाव करने लगी। नशेड़ी पुत्र ने माँ को धक्का दे दिया जिससे वह भी पास में रखे थ्रेसर पर गिर गयी। उनको भी काफी चोट आयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।