Jaunpur News : अखिलेश जायसवाल के परिजन के साथ न्याय हो, अन्यथा पूरे देश में होगा आन्दोलनः अरविन्द गांधी

Jaunpur News : अखिलेश जायसवाल के परिजन के साथ न्याय हो, अन्यथा पूरे देश में होगा आन्दोलनः अरविन्द गांधी

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। किराना व्यवसायी अखिलेश जायसवाल को अगवा करके हत्या करने का मामला तूल पकड़ रहा है। इसी को लेकर जहां मुख्यालय पर उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा प्रदर्शन किया गया, वहीं भारतीय वैश्य चेतना महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गांधी एडवोकेट अपनी पूरी टीम के साथ बलिया से सिकरारा क्षेत्र के खरपहां पहुंच गये। उन्होंने कहा कि अखिलेश जायसवाल की बीते 30 दिसम्बर को अपहरण करके हत्या कर दी गयी। परिजनों से मिले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गांधी को बताया गया कि क्रिया-कर्म करने के लिए लाश भी नहीं मिला जिस पर श्री गांधी ने क्षोभ प्रकट किया।

यह भी बताया गया कि शासन और प्रशासन का कोई उच्चाधिकारी परिजनों से नहीं मिला। पूरे घटना पर निंदा करते हुए श्री गांधी ने कहा कि यदि अखिलेश जायसवाल सहित पूरे परिवार के साथ न्याय नहीं होता है तो वैश्य समाज सरकार बनाने में कोई मदद नहीं करेगा, बल्कि विरोध करेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग किया कि उनके परिजनों को एक करोड़ रुपया, उनकी पत्नी को नौकरी, परिवार को सुरक्षा और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो पूरा वैश्य समाज सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी। श्री गांधी के साथ प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष सतीश गांधी, प्रदीप जायसवाल युवा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण जायसवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन विनोद साहू, प्रदेश संगठन मंत्री शेखर गुप्ता, बनारस मंडल अध्यक्ष पारसनाथ जायसवाल, बनारस महानगर अध्यक्ष अनिल जायसवाल, महानगर सचिव राजकुमार जायसवाल, रतन साहू, श्रीप्रकाश वर्मा, देवेंद्र साहू, संजीव साहू, भरत साहू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

A

 

 

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent