JAUNPUR NEWS : जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बिरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। खेल निदेशालय उ.प्र., लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उ.प्र. एवं उ.प्र. फुटबाल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 07 सितम्बर से 14 सितम्बर तक एकलव्य स्पोर्ट स्टेडियम आगरा में किया जा रहा है। जौनपुर के इन्दिरा गांधी स्पोर्ट स्टेडियम सिद्दीकपुर में जूनियर बालिका फुटबाल का जनपदीय चयन परीक्षण दिनांक 03 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। चयन परीक्षण में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01.07.2007 से 31.12.2009 के मध्य होनी चाहिये। जनपद चयन परीक्षण में चयनित खिलाड़ियों को ही मण्डलीय चयन परीक्षण के लिए भेजा जायेगा। मण्डलीय चयन परीक्षण दिनांक 04 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से डीएलडब्लू इण्टर कालेज, वाराणसी के खेल मैदान पर किया जायेगा। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही प्रदेशीय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाईस्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर अवश्य आयें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










