Jaunpur News : भ्रष्टाचार के खिलाफ पत्रकार यशवंत गुप्त का सत्याग्रह आन्दोलन 227वें दिन भी जारी
Jaunpur News : भ्रष्टाचार के खिलाफ पत्रकार यशवंत गुप्त का सत्याग्रह आन्दोलन 227वें दिन भी जारी
जौनपुर। सत्याग्रह आन्दोलन के 227वें दिन पत्रकार उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सत्याग्रह आन्दोलन जारी रहा।
सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में बुधवार को छेदी लाल वर्मा, विनोद सिंह, संजय शुक्ला, बिहारी लाल यादव, सन्तोष कुमार, जुबेर अहमद, ओम प्रकाश यादव, विजय प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।