JAUNPUR NEWS : मानवता का रास्ता दिखाता है जेसीआई: राष्ट्रीय अध्यक्ष

JAUNPUR NEWS : मानवता का रास्ता दिखाता है जेसीआई: राष्ट्रीय अध्यक्ष

जौनपुर। जेसीआई संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.के. कार्तिकेयन ने अपने उद्बोधन में जेसीआई संस्था के कार्यों को बताते हुए कहा कि जेसीआई चेतना द्वारा किए गए कार्य प्रशंसनीय है। जेसीआई संस्था मानवता की सेवा के लिए रास्ता दिखाने का कार्य करती है।

हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल के बच्चों को यूनिफॉर्म ड्रेस का वितरण करते समय जेसीआई चेतना की संस्थाध्यक्ष सोनी जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष अभिनव चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष विशाल धोना, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, आलोक सेठ, गौरव मेहरोत्रा, गौरव सेठ, अभिलाषा श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार, संजय गुप्ता के साथ सभी सदस्यों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि के हाथों से 54 बच्चों का यूनिफॉर्म ड्रेस वितरण के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक हटाना है जौनपुर को स्वच्छ बनाना है। इस स्लोगन के लिखे कपड़े का बैग अतिथियों के हाथों से शुभारंभ कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजू जायसवाल, अनीता सेठ, रिंकी जायसवाल, निशा सिंघानिया का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में दिलीप सिंह, निर्भय जायसवाल, संगीता जायसवाल, शुभम सिंह, मोहम्मद सरफराज, धीरज मिश्रा, अर्चना सिंह आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की समाप्ति पर संस्थाध्यक्ष सोनी जायसवाल ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent