HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जेसीआई शाहगंज शक्ति ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ शिविर

JAUNPUR NEWS : जेसीआई शाहगंज शक्ति ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ शिविर

JAUNPUR NEWS : जेसीआई शाहगंज शक्ति ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ शिविर

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के आजमगढ़ रोड स्थित ऐली केयर हॉस्पिटल में जेसीआई शाहगंज शक्ति ने जेसी वीक के पहले दिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें लगभग 80 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष संगीता जायसवाल ने संस्था ध्वज के ध्वजारोहण के साथ किया। पीडी डॉक्टर मारिया फारुकी ने मरीजों के निःशुल्क चिकित्सा के साथ संक्राम रोगों के बारे जानकारी दी। साथ ही एली केयर हॉस्पिटल द्वारा मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर शाखा की संस्थापक अध्यक्ष उदयन एकेडमी की डायरेक्टर संगीता जायसवाल, पूर्व संस्थाध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल मुन्नी, रीता जायसवाल, जेसी वीक चेयरमैन शुभलक्ष्मी अग्रहरी, डॉ. तंजीला, नुपुर, डॉ. रमेश, मीरा, पूनम, खुशबू, सोनम, साधना आदि उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read