HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जेसीआई शाहगंज सिटी ने जेसी सप्ताह का किया शुभारम्भ

JAUNPUR NEWS : जेसीआई शाहगंज सिटी ने जेसी सप्ताह का किया शुभारम्भ

JAUNPUR NEWS : जेसीआई शाहगंज सिटी ने जेसी सप्ताह का किया शुभारम्भ

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा आयोजित जेसी सप्ताह का शुभारंभ शनिवार को हुआ। जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा जेसी सप्ताह के पहले दिन रक्तदान शिविर और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जेसीआई शाहगंज सिटी के जेसी सप्ताह चेयरमैन विवेक सोनी ने बताया कि जेसी सप्ताह के पहले दिन कलेक्टर गंज गल्ला मंडी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 128 लोगों के शुगर, ब्लड प्रेशर एवं अन्य चीजों की जांच की गई। कार्यक्रम में मां डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डॉ. उजैर अहमद का विशेष सहयोग मिला। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने संस्था के प्रयासों की सराहना की और आगामी कार्यक्रमों के लिए शुभकामना दी। संचालन वीरेंद्र जायसवाल ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजकुमार मिश्रा, डॉ. सुधाकर मिश्रा, हनुमान प्रसाद अग्रहरी, पूर्व मंडलाध्यक्ष रूपेश जायसवाल, रविकांत जायसवाल, दीपक जायसवाल, अविनाश जायसवाल, अभिषेक अग्रहरी, आशीष जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक देवी प्रसाद चौरसिया, सह संयोजक धीरज जायसवाल, संदीप जायसवाल, सर्वेश अग्रहरि, आशीष सोनी, डॉक्टर बालाजी, रामअवतार अग्रहरि, सचिन वर्मा, अश्वनी यादव, सचिव कार्तिक अग्रहरि आदि मौजूद रहे। इसके पहले पुरानी बाजार स्थित आरके हॉस्पिटल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इस शिविर में कुल 10 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक के संचालक और पूर्व अध्यक्ष डॉ. जेपी दुबे ने कहा कि नियमित रक्तदान से रक्तदाता का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है और कई बड़ी बीमारियां भी दूर रहती हैं। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जेसी मनोज पांडेय, दीपक जायसवाल, आशीष जायसवाल, सौरभ सेठ, कार्तिक अग्रहरि, देवी प्रसाद चौरसिया मंटू, अश्वनी यादव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read