HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : नेशनल अचीवर अवार्ड से सम्मानित हुईं जयमाला प्रखर

JAUNPUR NEWS : नेशनल अचीवर अवार्ड से सम्मानित हुईं जयमाला प्रखर

JAUNPUR NEWS : नेशनल अचीवर अवार्ड से सम्मानित हुईं जयमाला प्रखर

जौनपुर। श्रीमती जयमाला “प्रखर” बतौर शिक्षिका और कवयित्री के साथ सामाजिक सेवा से भी जुड़ी हैं जो जनपद की स्वयंसेवी संस्था कल्याणी जनसेवा समिति सैदनपुर की प्रबन्धक/सचिव हैं। पूर्व में गरीब, अनाथ, वृद्धों, विधवा, विकलांगों आदि की मदद करती आ रही हैं। वृहद पौधरोपण कार्यक्रम, गरीबों में कंबल, वस्त्र वितरण, नि:शुल्क पेयजल, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आदि छोटी बड़ी सामाजिक कार्य करती आ रही हैं। समय-समय पर स्वच्छता जागरूकता शिविर, रक्तदान जागरूकता आदि कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक करती रही हैं। वर्तमान में वृद्धों एवं अनाथ बच्चों के उत्थान हेतु धर्मराजी देवी नि:शुल्क वृद्धाश्रम एवं अनाथालय की स्थापना कर संचालित करने का वीणा उठाया है। इनकी समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उपरोक्त सारी उपलब्धियां के लिए सोशल प्वाइंट इंडिया इंदौर मध्य प्रदेश द्वारा “नेशनल अचीवर अवार्ड” 2023 (बेस्ट एनजीओ ऑफ द ईयर, बेस्ट सोशल वर्कर) सम्मान से नवाजा गया। इस सम्मान से समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित शुभचिन्तकों नें खुशी व्यक्त करते हुये जयमाला जी को बधाई दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read