HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : एशियन मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में जौनपुर के खिलाड़ियों ने...

JAUNPUR NEWS : एशियन मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में जौनपुर के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

JAUNPUR NEWS : एशियन मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में जौनपुर के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

2 गोल्ड, 6 सिल्वर व 3 ब्राॅन्ज जीतकर जिले का नाम किया रोशन
जौनपुर। नई दिल्ली के त्याग राज स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय एशियन मार्ट मार्शल आर्ट चैंपियनशिप बीते 23 जुलाई को सम्पन्न हुई। जिसमें जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने प्रशिक्षक/सचिव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव साहू के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड, 6 सिल्वर व 3 ब्राॅन्ज जीतकर जिले का नाम रोशन किया। बता दें कि सीनियर वेट कैटेगरी में शिवानी पाण्डेय व जूनियर वेट कैटेगरी में विपुल कनौजिया ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं समृद्धि साहू, विशाल गुप्ता, शाश्वत तिवारी व सौभाग्य साहू में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं श्रेयांश मौर्या, कृतार्थ गुप्ता, आद्या सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। मेडल जीतकर वापस लौटने पर जौनपुर सिटी स्टेशन पर परिजनों ने गाजा बाजा, फूल मालाओं व लड्डू खिलाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया। खिलाड़ियों ने इसका श्रेय अपनी लगन, मेहनत व प्रशिक्षक संजीव कुमार साहू को दिया। इस टूर्नामेंट में शिवानी व समृद्धि साहू ने अलग अलग खेल में भी 2 मेडल प्राप्त किये। एसोसिएशन के मैनेजर शुभम गुप्ता व संदीप शर्मा ने सभी खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और जीत की बधाई दी। स्वागत करने वालों में सूरज साहू, गणेश, बंटी मोदनवाल, संतोष पाण्डेय, अनु सिंह, स्मृति तिवारी, अमित निगम, अरविंद सिंह, विकास वर्मा आदि रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read