HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सूचना अधिकारी ने डीह बाबा स्थल कल्याणपुर खास का...

JAUNPUR NEWS : सूचना अधिकारी ने डीह बाबा स्थल कल्याणपुर खास का किया निरीक्षण

JAUNPUR NEWS : सूचना अधिकारी ने डीह बाबा स्थल कल्याणपुर खास का किया निरीक्षण

जौनपुर। प्रभारी पर्यटन सूचना अधिकारी सुश्री मनोकामना राय द्वारा डीह बाबा स्थल कल्याणपुर खास का निरीक्षण किया गया। उक्त कार्य के लिये शासन द्वारा लगभग 96.18 लाख की लागत से डीह बाबा स्थल के सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था उ.प्र. राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि. को उक्त कार्य किये जाने हेतु नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था द्वारा संस्कृति मंडप, टायलेट ब्लाक, बाउन्ड्री वाल, सैन्ड स्टोन, मंदिर के आस-पास फलोरिंग का कार्य, इंटरलाकिंग टाइल्स, चबुतरा, यज्ञ कुण्ड, आरसीसी बेन्चेस, हाई मास्ट लाइटस, सोलर स्ट्रीट लाईटस, बोरिंग, साइन बोर्ड, लैन्डस्कैपिंग का कार्य कराया जाना है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि बाउण्ड्री वाल, हैण्डपम्प बोरिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है और शौचालय निर्माण का कार्य भी लगभग 50 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। फिनिशिंग का कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यदायी संस्था के जेई शिवम राय को निर्देश दिया कि 02 महीने के भीतर संस्कृति मंडप का कार्य भी पूर्ण कर लिया जाये और जो भी कार्य किये रहे हैं उसमें गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर पुजारी मुन्ना महाराज, ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read