Jaunpur News : मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम में दी गयी जानकारी

Jaunpur News : मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम में दी गयी जानकारी

मछलीशहर, जौनपुर। मण्डल शक्ति केंद्र सुरतासापुर के अन्तर्गत प्रतापगंज बाजार में स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता पुनरीक्षण अभियान का कार्यक्रम हुआ जहां मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को जीतने का भी मंत्र दिया गया।

इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश गिरी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, विधानसभा विस्तारक, धर्मेंद्र तिवारी, भाजपा महामंत्री राजन सिंह, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, सेक्टर अध्यक्ष सुमित अग्रहरि मौजूद रहे। मण्डल अध्यक्ष मनोज जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश कुमार, सुनील गुप्ता, देवेंद्र सोनी, घनश्याम बिंद, चन्द्र प्रकाश सिंह, मुन्ना सेठ, शोभित, जितेन्द्र, अर्जुन, दिलीप अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। अन्त में महामंत्री राजन सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent