Jaunpur News : संगीतमय श्रीराम कथा का हुआ आयोजन

Jaunpur News : संगीतमय श्रीराम कथा का हुआ आयोजन

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। राष्ट्रीय, सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक संस्था संस्कार भारती द्वारा भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवन गाथा पर आधारित श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। श्री हनुमान गढ़ी स्थित लक्ष्मी नारायण वाटिका में राम कथा का समापन 4 मई को नव वर्ष महोत्सव के साथ समापन होगा।

श्रीराम कथा में देवरिया से पधारे शुभाश्रम पीठाधीश्वर अखिलेशमणि शांडिल्य और आगरा से आई मानस मणि श्रीमती रेखा जी रामायणी ने संगीत मयी राम कथा प्रस्तुति देकर भक्तों को भक्ति रस से भावविभोर कर दिया। शांडिल्य महाराज ने अपनी प्रस्तुति में चुटकी बजा बजा कर श्री राम के जीवन वृत्तांत का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जीवन चक्र इन्द्रियों से संचालित होती है। लिहाजा इन्हें काबू में रखना आवश्यक है। वहीं रेखा जी रामायणी ने अपने ओजस्वी सम्बोधन से राम भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रीराम जन्मोत्सव कथा प्रस्तुत किया। कोतवाली के बगल स्थित श्री लक्ष्मी नारायण वाटिका में वाटिका प्रमुख सुभाष चन्द्र यादव उर्फ चंदू प्रधान एवं संस्कार भारती अध्यक्ष कृष्णकांत सोनी, उपाध्यक्ष रचित चौरसिया, रेखा रामायणी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारम्भ कराया। इस अवसर पर शीम प्रकाश सिम्पू, कार्यक्रम सह संयोजिका नीतू मिश्रा, सीमा जायसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन संस्था महामंत्री वीरेंद्र यादव वीरू एवं हिंदू विचारक सुशील सेठ बागी ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent