Jaunpur News : 9 से 15 सितम्बर तक चलने वाले कार्यक्रमों की दी गयी जानकारी
Jaunpur News : 9 से 15 सितम्बर तक चलने वाले कार्यक्रमों की दी गयी जानकारी
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई शाहगंज शक्ति ने पत्रकार वार्ता में 9 से 15 सितंबर तक चलने वाले जेसीआई सप्ताह के कार्यक्रमों की जानकारी दिया। यह जानकारी जेसी बीक चेयरपरसन मारिया फारुकी एवं अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने आजमगढ़ रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठान पर दिया।
बताया गया कि शाहगंज शक्ति द्वारा फल वितरण, हेल्थ चेकअप कैंप, स्लो साइकिल रेस, पौधरोपण, बैग वितरण, विश्व शांति रैली एवं स्टेशनरी वितरण एवं महान दिवस का कार्यक्रम निर्धारित है। इस मौके पर आशा गुप्ता, गीता मुन्नी जायसवाल के साथ संस्था के सचिव संगीता जायसवाल, कोषाध्यक्ष श्रद्धा सोनी, कुसुम जायसवाल, जागृति चित्रवंशी, प्रियंका चित्रवंशी आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के उपरांत सभी पत्रकार को लव ऑफ टोकन देकर सम्मानित किया गया।