HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : आने वाले समय में भारत ही करेगा दुनिया का...

JAUNPUR NEWS : आने वाले समय में भारत ही करेगा दुनिया का नेतृत्व: कपिलमुनि

JAUNPUR NEWS : आने वाले समय में भारत ही करेगा दुनिया का नेतृत्व: कपिलमुनि

पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गयी कलश यात्रा
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। आज समूचे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। वह दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत समूचे दुनिया का नेतृत्व करेगा। उक्त बातें सरकार द्वारा चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने कही। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश नित नई उचाईयों को छू रहा है। रोज विकास के नये आयाम लिखे जा रहे हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब हमारा डेढ़ भारत समूचे विश्व का नेतृत्व करेगा। इस महाअभियान की शुरुआत भी जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत की मेजबानी के साथ शुरू हो चुकी है। पूरी दुनिया आज भारत और भारत के नेतृत्व की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। इस अवसर पर स्थानीय नगर में सरकार द्वारा चलाये जा रहे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत रविवार को अपरान्ह नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि के नेतृत्व में एक विशाल कलश यात्रा निकाली गयी। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा नगर पालिका प्रांगण से प्रारम्भ होकर नगर के नई बाजार तिराहे पर पहुँचकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में शामिल भाजपाइयों ने नगर के प्रत्येक घरों से माटी एकत्र कर यात्रा में चल रहे कलश में एकत्र किया। इस अवसर पर पुष्पराज सिंह, राजेश गुप्त, वीरेन्द्र गुप्त, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ल, जलकल अभियन्ता शिवानन्द वास्को, लिपिक ओंकार नाथ मिश्र, लिपिक ज्ञान प्रकाश पटेल, भरत लाल आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read