HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : इण्डिया ने एनडीए को दी करारी शिकस्त: विरेन्द्र यादव

JAUNPUR NEWS : इण्डिया ने एनडीए को दी करारी शिकस्त: विरेन्द्र यादव

JAUNPUR NEWS : इण्डिया ने एनडीए को दी करारी शिकस्त: विरेन्द्र यादव

घोसी में सपा ने लहराया परचम: शकील अहमद
जौनपुर। घोसी उपचुनाव में इंडिया ने एनडीए को करारी शिकस्त देकर बड़े भारी अंतर से चुनाव जीत लिया है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल के निर्देश पर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष शकील अहमद के नेतृत्व में ज़िला कार्यालय पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर एवं मिष्ठान वितरण कर घोसी की जीत का जश्न मनाया। उपस्थित सपाजनों ने कहा कि घोसी में भारत की जनता ने इंडिया को बहुमत और अपार समर्थन देकर 2024 की सफलता का मार्ग अग्रसर कर दिया। वहीं भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की जनविरोधी नीतियों को नकार दिया। घोसी की ऐतिहासिक जीत पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक—दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद प्रसाद गप्पू सभासद, दीपक जायसवाल सभासद, पूर्व उपाध्यक्ष इरशाद मंसूरी, आरिफ हबीब, कमाल आज़मी, लाल मोहम्मद राइनी, कमालुद्दीन अंसारी, मनोज मौर्य, अरशद कुरैशी, सरफराज़ अंसारी, शकील मंसूरी, अजमत अली, अमजद अली, ताज मोहम्मद, समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव, फैजान, अमन मौर्य, मोहम्मद अयान सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read