HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : कार्यों की अधिकता को देखते हुए लिया गया ट्रैक्टर...

JAUNPUR NEWS : कार्यों की अधिकता को देखते हुए लिया गया ट्रैक्टर व ट्रॉली

JAUNPUR NEWS : कार्यों की अधिकता को देखते हुए लिया गया ट्रैक्टर व ट्रॉली

अमित शुक्ल
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार होने के पश्चात कार्यों की अधिकता को देखते हुए नगर पालिका परिषद प्रशासन द्वारा 15वां वित्त आयोग निधि से लिये गये ट्रैक्टर एवं ट्राली का शनिवार को अपराह्न नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि ने लोकार्पण किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने कहा कि वर्तमान नगर क्षेत्र में ट्रिपल इंजन की सरकार द्वारा ऐसा विकास कार्य किया जाएगा जिसकी लोगों ने कल्पना भी नहीं किया होगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद के पास जो भी संसाधन उपलब्ध है, उससे अधिक लोगों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने नगरवासियों से कहा कि यदि नगर पालिका से सम्बंधित किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या है तो वह उनसे बेझिझक अपनी बात बता सकता है। उसकी समस्या का तत्काल उचित समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, अवर अभियन्ता जलकल शिवानन्द वास्को, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला, लिपिक ज्ञान प्रकाश पटेल, वीरेन्द्र पटेल, राजेश गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता बाबा आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read