JAUNPUR NEWS : तहसीलदार की शह पर खतौनी में की जा रही अवैध धनउगाही
निर्धारित सरकारी रेट 15 रूपये लिखकर कास्तकारों से वसूले जाते हैं 20 रूपये
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर में तहसीलदार की कम्प्यूटर खतौनी फीडिंग व उद्धरण खतौनी वितरण कम्प्यूटर कक्ष में जहां कास्तकारों को सरकारी निर्धारित सुविधा शुल्क लेकर खतौनी उपलब्ध कराई जाती है। वहीं जबर्दस्त धांधली की जा रही है। कम्प्यूटर कक्ष की दीवार पर मोटे व काले रंग से स्पष्ट अक्षरों में लिखा हुआ है कि निर्धारित शुल्क 15 रूपये जमाकर उद्धरण खतौनी प्राप्त करें लेकिन यहां कुछ और ही चल रहा है। प्रति खतौनी 20 रूपये के हिसाब से लिया जाता है। सूत्रों की माने तो इस संबंध में कई बार संबंधित जिम्मेदारों से शिकायत की गई लेकिन आज तक न तो यह अवैध वसूली बंद कराई गई और न ही वसूली करने वाले ऑपरेटर पर अभी तक कोई विधिक कार्रवाई कराई गई। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार जहां एक तरफ प्रदेश के अन्दर अपनी साफ सुथरी व सुन्दर छवि बनाने में रात दिन अथक प्रयासों में कार्यरत हैं। वहीं मछलीशहर तहसील में अधिकारी व कर्मचारी दोनों हाथों से लूट घसोट कर प्रदेश में सरकार की छवि धूमिल करने में लगे हुए हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










