HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : रसूलपुर में आबादी जमीन पर बनाये जा रहे मकानों...

JAUNPUR NEWS : रसूलपुर में आबादी जमीन पर बनाये जा रहे मकानों को किया गया ध्वस्त

JAUNPUR NEWS : रसूलपुर में आबादी जमीन पर बनाये जा रहे मकानों को किया गया ध्वस्त

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बंजर जमीन पर बनाये जा रहे दो मकान को प्रशासन ने जेसीबी से गिरवा दिया। हालांकि जिनका मकान गिराया गया उन्होंने प्रशासन पर जबरदस्ती का आरोप लगाया है। उक्त गांव निवासी दुर्गावती देवी पत्नी बबलू निषाद ने एसडीएम सदर के कोर्ट में मुकदमा दर्ज करके गांव के ही अच्छे लाल निषाद व पंचम निषाद पर आरोप लगाया था कि सरकारी जमीन पर पक्का मकान बना रहे हैं। एसडीएम के आदेश पर लेखपाल बलवंत सिंह ने जमीन की पैमाइश किया। जमीन सरकारी खाते की थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसडीएम सदर तथा तहसीलदार सदर को दिया। उन्होंने दोनों को घर न बनाने का निर्देश दिया। पुलिस भी कई बार जाकर उन्हें रोकी, मगर वे नहीं माने जिस पर एसडीएम सदर के आदेश पर नायब तहसीलदार अजित जायसवाल ने लेखपाल तथा पुलिस बल के साथ जाकर निर्माणाधीन दोनों मकान को जमीदोंज कर दिया। उधर दोनों परिवार के लोगों का कहना है कि कई पीढ़ी से हम लोग इसी जमीन पर मड़हा बनाकर रहते आये हैं। उनके पास कोई और जमीन नहीं है। अब वे बेघर हो गए हैं। मंजू देवी तथा लालमनि देवी ने बताया कि कमिश्नरी से हम लोगों के पक्ष में फैसला आ गया है। उसे भी प्रशासन ने नहीं माना और हम गरीबों का बनाया जा रहा आशियाना तोड़ दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read