Jaunpur News:श्री दुर्गा पूजा समिति फल वाली गली ने कराया डांडिया
गुजराती भक्ति गीतों पर भक्तों के नृत्यों से गूंजा वातावरण
तेजस टूडे सं.
वैभव वर्मा
जौनपुर। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना की जा रही है। नवरात्रि के अष्टमी के पावन पर श्री दुर्गा पूजा समिति फल वाली गली में देर रात तक डांडियों की खनक गूंज रही थी।
गरबा नृत्य को लेकर महिलाओं व युवतियों में उत्साह नजर आ रहा था। साथ ही रात के समय गरबा नृत्य का आयोजन हो रहा था जिससे माहौल पूरा धर्ममय हो गया था। गरबा रास को लेकर बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिला। मां की पूजा अर्चना एवं आरती के बाद स्थानीय लोगों के हाथों में डांडिया लेकर गरबा करने के लिए पंडाल की तरफ से जाते हुए नजर आए। गुजराती भक्ति गीतों के साथ बॉलीवुड गीतों को मिक्स करके बनाए गए डांडिया गीतों पर सभी थिरक रहे थे। खुशी, मुस्कान, नेहा, सीता, सृष्टि, कृतिका, नयनतारा, पूजा, रितिका, मान्या, आख्या, आराध्या, भूमि, अनुष्का, चिंकी, मनीषा,साक्षी, अन्यया, कोमल तमाम लड़कियों ने गरबा किया।
इस अवसर पर श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पारस गुप्ता, प्रबंधक महेंद्र सोनकर, महासचिव शंभूनाथ गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोमेश गुप्ता, कमल भाटिया, अनिल गुप्ता, युवा संरक्षक में राजू गुप्ता, राहुल जायसवाल, हिमांशु जायसवाल युवा कार्यकारिणी में समिति के अध्यक्ष कुलदीप जायसवाल, महासचिव अभिषेक अग्रहरी, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रहरि, उपाध्यक्ष आशु गुप्ता, रितेश अग्रहरि, पंडाल व्यवस्थापक में पन्ना ओझा, विवेक अग्रहरी, हर्ष जयसवाल, सौरभ जयसवाल, सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा, पंडाल सदस्य के रूप में कुनाल, रवि साहू, दिव्यांश गुप्ता, जिगर जायसवाल, हर्ष माली, आदर्श अग्रहरि, आदर्श साहू, आकाश जायसवाल, दीप गुप्ता, आराव माली सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








