JAUNPUR NEWS : शुभम का सहायक अभियन्ता पद पर चयन होने से छायी खुशी
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ज़ालिम सिंह पचरुखी रामपुर गांव निवासी राय साहब सिंह के पुत्र शुभम सिंह का चयन उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में सहायक अभियंता के पद पर होने से उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। बता दें कि शुभम ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा बिरला इंटर कॉलेज रेणुकूट से करने के बाद बाबू सुंदर सिंह इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट लखनऊ से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता, पिता व गुरुजनों को देते हुए बताया कि इनके मार्गदर्शन के कारण वह आज यह मुकाम हासिल कर पाए हैं। शुभम के चयन की खबर पाते ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














