HomeJaunpurJaunpur News: गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत...

Jaunpur News: गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाये रखा: कुलपति

  • गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाये रखा: कुलपति

  • पूविवि में धूमधाम से मनाया गया गुजरात स्थापना दिवस

तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राज्यपाल सचिवालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में गुजरात स्थापना दिवस के पूर्व दिवस पर विविध कार्यक्रमों को उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. वंदना सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा से हुआ। साथ ही गोद लिए गए टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरण, विद्यालयों एवं गोद लिए गए गांवों में स्वच्छता अभियान, गुजरात के परंपरागत खेल जैसी सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस मौके पर कुलपति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात ने विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी सहेज कर रखा है। देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति और परंपराओं को समझना राष्ट्रीय एकता को मजबूत करता है। राष्ट्रीय सेवा योजना भवन में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित करते हुये उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई।
इसी क्रम में कुलसचिव केश लाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गुजरात दिवस भारत की सांस्कृतिक विविधता, विकास और एकता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की सांस्कृतिक विरासत को समझने और उससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
गोद लिये गांव जासोपुर के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में डॉ. अनुराग मिश्र के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं आदमपुर स्थित कस्तूरबा गाँधी आवासीय स्कूल में डॉ. अन्नू त्यागी एवं डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ सफाई अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
विश्वविद्यालय परिसर में गुजरात के पारंपरिक खेल खो-खो, सतोलिया का आयोजन भी हुआ जहां विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के संचालन में डॉ. सुशील कुमार, प्रभारी तथा डॉ. रजनीश सिंह, सह प्रभारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समन्वयक प्रो. प्रदीप कुमार तथा कार्यक्रम संयोजक प्रो. मनोज मिश्रा नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, सह-नोडल अधिकारी डॉ. अन्नू त्यागी एवं डॉ. शशिकांत यादव की महत्वपूर्ण निभाई।
इस अवसर पर प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. गिरधर मिश्र, प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. रसिकेश, डॉ अमरेंद्र सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ श्याम कन्हैया, डा. वनिता सिंह, प्रियंका सिंह, डा. सुशील अग्रहरि, डॉ. पुनीत धवन, कर्मचारी संघ के महामंत्री राधेश्याम सिंह मुन्ना, सुशील प्रजापति, डॉ. इन्द्रेश कुमार समेत कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read