HomeJaunpurJaunpur News: डीएम ने वीवी पैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Jaunpur News: डीएम ने वीवी पैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

  • डीएम ने वीवी पैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस में रखी वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, रख-रखाव सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से मशीनों के भंडारण, सुरक्षा प्रबंध के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने निर्देशित किया कि वीवीपैट मशीनों का रख-रखाव निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी की क्रियाशीलता एवं सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की भी समीक्षा किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सुरक्षा उपकरण सदैव क्रियाशील अवस्था में रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं पारदर्शी, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हों। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read