HomeJaunpurJaunpur News: दूल्हा हत्याकाण्ड: आरोपियों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा धरना

Jaunpur News: दूल्हा हत्याकाण्ड: आरोपियों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा धरना

  • दूल्हा हत्याकाण्ड: आरोपियों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा धरना

  • समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एहसान खान ने बड़उर गांव में शुरू किया आन्दोलन

  • भूख हड़ताल व आमरण अनशन की दी चेतावनी, पीड़ित परिवार भी धरने में शामिल

तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बड़उर निवासी दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से नाराज समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एहसान खान ने गुरुवार से पीड़ित परिवार के घर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा। धरने के दौरान श्री खान ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के 21 दिन बाद भी पुलिस हत्यारोपितों को पकड़ने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति और गरीब-मजलूम परिवारों को न्याय दिलाने में पुलिस की कार्यशैली बेहद निराशाजनक रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस लगातार दबिश और कार्रवाई के दावे कर रही है लेकिन धरातल पर उसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।यदि पुलिस सक्रिय रहती तो आरोपी इतने दिनों तक फरार नहीं घूमते। धरनास्थल पर मौजूद समर्थकों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री खान ने कहा कि यह केवल एक परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई नहीं, बल्कि गरीब और कमजोर तबकों की आवाज उठाने का आंदोलन है। धरने में मृतक आजाद बिंद की मां,बहन सौम्या बिंद तथा पिता राम लखन बिंद भी शामिल रहे।
परिवार के सदस्यों ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग किया। वहीं श्री खान ने चेतावनी दिया कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन के बाद भूख हड़ताल और फिर आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। वहीं आंदोलन को देखते हुए गांव में पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read