Jaunpur News: बंद कमरे में युवक ने लगायी फांसी, परिवार में पसारा मातम

  • बंद कमरे में युवक ने लगायी फांसी, परिवार में पसारा मातम

  • मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नरहन गाँव स्थित चकरारेत मलहटोली में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक द्वारा सुसाइट नोट लिखकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
जानकारी के अनुसार नरहन निवासी अतुल पुत्र राजेश यादव 19वर्ष पुत्र अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। कुछ समय से दिल्ली में अपनी बुआ के पास रहकर काम करता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। परिवार में छोटा भाई अमित तथा बहनें अंशिका और अंजू हैं। बताया जा रहा है कि युवक के पिता राजेश निषाद दुबई में रहते हैं जिनसे घटना के बाद सम्पर्क नहीं हो पा रहा है।
परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह उसने अपनी बहन से कहा था कि खाना मत बनाना। इसके बाद वह दोपहर में घूमकर घर वापस आया और अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर छोटी बहन अंशिका को शक हुआ। उसने घर के पीछे खिड़की के पास सीढ़ी लगाकर अंदर देखा तो युवक छत में लगे पंखे से गमछे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। यह दृश्य देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक सुसाइट नोट में शंकर वन स्थित श्मशान में अन्तेष्टि की लिखी बात
मृतक की छोटी बहन ने बताया की एक कॉपी पर अतुल ने सुसाइट नोट लिखा था जिसमें अतुल ने डिप्रेशन नहीं फेस कर पाने की बात की थी। साथ ही अपने मौत पर किसी को दोष नहीं देने के साथ ही शंकर वन स्थित श्मशान में अन्तेष्टि की बात लिखी थी। सुसाइट नोट को पुलिसकर्मियों ने अपने कब्जे में ले लिया। वहीं मृतक के पास एक डिजिटल कैमरा और महंगा लैपटॉप भी बताया जा रहा है जिससे वह इंस्टाग्राम पर रील शेयर करता था। सूचना पर अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरविन्द पाण्डेय ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया तथा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA