HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सेनापुर शहीद उद्यान पार्क में उगी घास झाड़ियों में...

JAUNPUR NEWS : सेनापुर शहीद उद्यान पार्क में उगी घास झाड़ियों में हुई तब्दील, जिम्मेदार बेखबर

JAUNPUR NEWS : सेनापुर शहीद उद्यान पार्क में उगी घास झाड़ियों में हुई तब्दील, जिम्मेदार बेखबर

स्थानीय प्रशासन के उदासीनता को दर्शाती है बदहाल पार्क
सुकून के पल बिताने की पार्क में लगती थी भीड़, अब कतरा रहे हैं ग्रामीण
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सेनापुर गांव में बने शहीद उद्यान मनरेगा पार्क क्षेत्रीय लोगों से गुलजार हुआ करता था। लोग कुछ सुकून के पल बिताने के लिये पार्क का रुख करते थे यहां तक कि रोज सुबह टहलने के लिए क्षेत्रीय लोगो की भीड़ देखी जा रही थी। मगर इन दिनों पार्क में उगी घास की झाड़ियों से लोग पार्क में आने से कतरा रहे हैं।

पार्क का रख रखाव न होने से बदहाली के कगार पर है। पार्क के चारों तरफ लोगों के टहलने के लिए बनाये गए इंटरलॉकिंग की क्यारियों में लगे रंग बिरंगे फूलों के कटाई छटाई न होने से फूलों की टहनियां इंटरलॉकिंग को प्रभावित कर रही है जिसको लेकर ग्रामीण में रोष का माहौल व्याप्त है। भारी भरकम खर्च कर बनवाए गए पार्क की बदहाली का कारण स्थानीय प्रशासन के उदासीनता के प्रमाण दर्शाती है। वहीं पार्क में उगी घास को लेकर जब ग्राम प्रधान अरविंद चौहान से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी का सहयोग न मिलने से गांव का विकास कार्य रुका हुआ है।

इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जो आरोप ग्राम प्रधान द्वारा लगाया जा रहा हैं वह बेबुनियाद व निराधार है। बता दें कि जनपद में करोड़ों रुपये खर्च कर अटल मनरेगा पार्क तो बनवा दिया गया लेकिन देखरेख के अभाव में पार्क बदहाली के कगार पर है। शासन की मंशा थी कि शहरों की तरह गांवो में पार्क बनवाकर एक ऐसा माहौल तैयार करें कि लोग पार्कों में आकर कुछ सुकून के पल बिता सकें। पार्कों में झूला, योगा स्थल, ओपन जिम, बैडमिंटन व बालीबाल कोर्ट के साथ ही पार्क के चारों तरफ क्यारियों में रंग बिरंगे फूल लगाए गए हैं।

शहीद स्तम्भ पर राष्ट्रीय ध्वज के न लगने से ग्रामीणों में आक्रोश
शहीद स्तम्भ के प्रांगण में शहीदों के शहादत के सम्मान में लगा 51 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज पार्क को चार चांद लगाता है। दूर दराज से आये राहगीरों की निगाह फहर रहे राष्ट्रीय ध्वज पर पड़ते ही एक नजर देखने के लिए पार्क का रुख कर यादगार तस्वीर लेना नहीं भूलते थे। ध्वज के फट जाने के कारण पोल से उतार दिया गया। ध्वज को पोल से उतरे लगभग दो सप्ताह से भी ज्यादा जा समय हो गया है। मगर अभी तक पोल पर ध्वज को नहीं लगवाया गया है। शहीदों के शहादत को आखिर क्यों स्थानीय प्रशासन द्वारा नजरंदाज किया जाता है? आखिर क्यों पोल से उतरे राष्ट्रीय ध्वज पर जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान आकृष्ट नहीं होता है। बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा शहीद स्तम्भ के प्रांगण में 51 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगवाया गया था।

भुगतान न मिलने से माली ने छोड़ा पार्क के रख रखाव का काम
शहीद उद्यान मनरेगा पार्क के देख रेख के लिए बकायदा जिले पर प्रशिक्षण देकर शिवकुमार को माली के पद पर रखा गया था। माली रोज सुबह व शाम पार्क का गेट खोलने के साथ साथ पार्क के रख रखाव के साथ क्यारियों में लगे रंग बिरंगे फूलों की कटाई व छटाई करता था।

मगर पिछले एक सालों से भुगतान न होने से एक माह से पार्क में काम करना बंद कर दिया जिस कारण पार्क में उगी घास जंगल झाड़ियों में तब्दील हो गई। माली ने बताया कि पार्क में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। मगर एक वर्ष से भुगतान न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read