शराबी पिता व चाचा ने मां-बेटे के साथ मारपीट कर घर से निकाला
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के सिहिन तरौनी गांव में शराबी पिता एवं चाचा ने मिलकर महिला एवं उनके पुत्र को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। दोनों मां बेटा हिसुआ थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाया है।
बता दें कि हिमसागर कुमार नामक लड़के ने कहा उनके पिता सुरेन्द्र चौहान एवं चाचा विकास कुमार शराब के नशे में मारपीट करते और खाना पीना नहीं देते हैं। अपनी मां के साथ थाने में बालक ने कहा शुक्रवार को भी हमलोगों के साथ मारपीट किया और घर से निकाल दिया। दोनों-मां बेटा काफी परेशान थे और न्याय की गुहार लगा रहे थे। पुलिस ने कहा कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












