ग्राम देवी मूर्ति स्थापना पर हुआ भव्य भण्डारा, उमड़े श्रद्धालु

तेजस टूडे सं.
अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भगेरी गांव स्थित ग्राम देवी मंदिर में मूर्ति स्थापना पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर उद्योगपति मनोज दुबे एवं दुबे ब्रदर्स के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के तहत पूजा-अर्चना, हवन एवं कलश यात्रा निकाली गई। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आस—पास के गांवों से भी श्रद्धालु आयोजन में शामिल हुए। इस दौरान मनोज कुमार दुबे ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।








