Jaunpur News : जूनियर में ग्रेसी, आदित्य व प्रिंस ने मारी बाजी
Jaunpur News : जूनियर में ग्रेसी, आदित्य व प्रिंस ने मारी बाजी
डेढ़ दर्जन मेधावियों को एबीएसए ने किया सम्मानित
अजय विश्वकर्मा
करंजाकला, जौनपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता करंजाकला के जनता जनार्दन इंटर कॉलेज जासोपुर में संपन्न कराई गई। विजेता डेढ़ दर्जन छात्रों को एबीएसए ने सम्मानित किया और उन्हें अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता जनता इंटर कॉलेज में हुई।करंजाकला के विभिन्न विद्यालयों से करीब डेढ़ सौ छात्रों ने अपना पंजीयन कराया।
जिसमें उनकी 2 घंटे चली क्विज प्रतियोगिता कक्षा 6, 7, 8 के डेढ़ दर्जन छात्रों ने सफलता पाई। इसमें कक्षा छ से ग्रेसी विश्वकर्मा पहले तथा दूसरे स्थान पर पूर्णिमा सिंह, तीसरे स्थान पर प्रियांशी, चौथे स्थान पर विशाखा राव, पांचवें स्थान पर प्रिंस यादव रहे। वहीं कक्षा 7 में पहले स्थान पर आदित्य चौरसिया, दूसरे स्थान पर नसरा, तीसरे पर किशन यादव, चौथे स्थान पर पायल रही। वहीं कक्षा 8 में प्रिंस शुक्ला पहले स्थान पर, दूसरे पर कुणाल, तीसरे पर गीतांजलि, चौथे पर श्रेया भारद्वाज, पांचवें पर आदित्य और छठवें स्थान पर अंशिका प्रजापति को सफलता मिली।
सफल छात्र छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण यादव तथा राष्ट्रीय अभियान कमेटी की मंजू यादव, एआरपी सतीश चंद्र मौर्य, संदीप चौधरी ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। परीक्षा में डॉ मनोज सिंह, जगदीश कुमार, लाल साहब यादव, डा. अतुल प्रकाश यादव, अतुल सिंह, इंदु प्रकाश यादव अठेवा, नीतीश कुमार, शैलेंद्र पाल, मो. हासींम, दिनेश मौर्य ने परीक्षा कराई। इसके अलावा दिनेश मौर्य, पारुल, प्रियंका सिंह, निरंजन, सर्वेश मिश्र ने मूल्यांकन में सहयोग किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।