HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : कनवरिया गाँव की शोभा बढ़ा रहा भव्य सजावट का...

JAUNPUR NEWS : कनवरिया गाँव की शोभा बढ़ा रहा भव्य सजावट का दुर्गा पूजा पण्डाल

JAUNPUR NEWS : कनवरिया गाँव की शोभा बढ़ा रहा भव्य सजावट का दुर्गा पूजा पण्डाल

खेतासराय, जौनपुर। शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा पण्डाल सिर्फ नगरों और शहरों में ही नहीं बल्कि अब ग्रामीण क्षेत्रों मेंसजाकर पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी क्रम में खेतासराय क्षेत्र के कनवरिया गाँव में डॉ. चंद्रकला के नेतृत्व में नव दुर्गा समिति के तत्वावधान में दुर्गा पूजा पंडाल लगाया गया है। जहाँ पर सुबह-शाम पूजा आरती की जा रही है। डॉ. चंद्रकला ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन विधि-विधान से माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की जाती है। जहाँ सुबह-शाम पूजा आरती की जा रही है। उन्होंने बताया कि समय होते ही ग्रामीण क्षेत्र की महिला, पुरुष बच्चे इकठ्ठा हो जाते हैं। जहाँ गीत, भजन कर आरती की जाती है जिसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जा रहा है। यह नित्य नवरात्रि भर किया जाएगा। यह पंडाल कई वर्षों से निर्बाध गति से सजता चला आ रहा है। यह सब दीपक, राजकुमार, राम अनुज, धर्मपाल, सुरेन्द्र, दिनेश सहित ग्रामीणों के सहयोग से सम्भव हो पा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read