JAUNPUR NEWS : ग्लोबल वार्मिंग आज की सबसे बड़ी समस्या: कमलेश यादव

JAUNPUR NEWS : ग्लोबल वार्मिंग आज की सबसे बड़ी समस्या: कमलेश यादव

पर्यावरण विषयक संगोष्ठी में तमाम प्रबुद्ध जनों ने व्यक्त किया विचार
जौनपुर। नगर के नईगंज में स्थित एक होटल पर जनपद के प्रबुद्ध जनों की हुई बैठक में पर्यावरण विषयक संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि राना प्रताप यादव सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजकीय विद्यालय महानगर पालिका मुंबई ने कहा कि पौधरोपण ही एकमात्र विकल्प है जिससे धरती की खूबसूरती और पर्यावरण की सुरक्षा की जा सकती है।

विशिष्ट अतिथि अमरनाथ यादव ने लोगों को पर्यावरण और इसके लाभ के प्रति जागरूक होने के लिए आगे आने का आह्वान किया। शिक्षक अखिलेंद्र यादव ने लोगों को इस दिशा में प्रतिबंध होने की जरूरत पर बल दिया। इसी क्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष कमलेश यादव ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग आज की सबसे बड़ी समस्या है जिसके कारण वातावरण में बहुत सारे परिवर्तन होने शुरू हो चुके हैं। अगर इसको न रोका गया तो जीवों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग की वजह से ग्लेशियर पिघल रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप महासागर में पानी का स्तर बढ़ रहा है जिससे तटीय और निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो जायेगी। आयोजन समिति के प्रमुख उमाराज यादव ने उपस्थित सभी लोगों को प्रतिज्ञा दिलायी कि हम अपनी धरती की सुरक्षा के लिए एक पौधा अवश्य लगाएंगे। लाजीपार के प्रधान सत्य प्रकाश यादव ने वचन दिया कि हर घर एक पौधा पहुंचाकर अपने सेवित क्षेत्र के लोगों को जागृत करूंगा।

डा. जीएस यादव ने लोगों से अपील किया कि पौधरोपण को अपनी जीवनशैली में शामिल करें। इस अवसर पर संजय यादव, शैलेश कुमार, राकेश कुमार, अश्वनी, वेद प्रकाश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन देशबंधु यादव ने किया। अन्त में डॉ कृपानिधि यादव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent