सोने की रथ पर विदा होंगी गीतांजलि की माता रानी
स्वर्ण जयंती वर्ष को ऐतिहासिक बनाने में लगे संस्था के लोग
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। शारदीय नवरात्रि के बाद विजयदशमी यानी प्रतिमा विसर्जन के दिन पूरे शोभायात्रा की शान कही जाने वाली गीतांजलि का इस बार शोभायात्रा एकदम अनोखा बताया जा रहा है। जौनपुरवासियों के लिये प्रेरणास्रोत कही जाने वाली गीतांजलि के मां दुर्गा महोत्सव का इस बार स्वर्ण जयंती है। इसी को लेकर संस्था द्वारा अपने स्वर्ण जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिये मां भगवती की शोभायात्रा “सोने के रथ” पर निकाला जायेगा। इस बाबत पूछे जाने पर आयोजन समिति ने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष में गीतांजलि जौनपुर की मां भगवती इस बार विजयदशमी के दिन सोने के रथ पर सवार होकर निकलेंगी। शोभायात्रा में फाइन गोल्ड 999.9 यानी 100 ग्राम का उपयोग किया जा रहा है।













