Jaunpur News : दुष्कर्म में वांछित समेत चार गिरफ्तार
Jaunpur News : दुष्कर्म में वांछित समेत चार गिरफ्तार
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में अपराधियों तथा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में अलग-अलग स्थानों से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सरपतहां पुलिस को कामयाबी मिली। जानकारी के अनुसार धारा 376, 363, 366 व 3(2)5 एस.सी./एस.टी.एक्ट तथा 3/4 पाक्सो एक्ट में वाञ्छित अभियुक्त के सम्बन्ध में मिली सूचना पर उपनिरीक्षक अनिल सिंह व हेड कांस्टेबल अजय कुमार द्वारा मामले में फरार चल रहे क्षेत्र के सुइथाकला गांव निवासी अभियुक्त मनीराम बिन्द पुत्र लौटू राम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
वहीं उपनिरीक्षक धुरेन्धर प्रसाद मय हमराह ने धारा 41 सीआरपीसी व भारतीय दण्ड विधान की धारा 411 से सम्बन्धित थाना क्षेत्र के जुनेदपुर गांव निवासी अभियुक्त महेन्द्र बिन्द पुत्र राम विलास को डीहअशरफाबाद पेट्रोल पंप के पास गिरफ्तार करने के साथ ही कम्मरपुर निवासी किशोर को देशी तमंचा व दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं अरसिया चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद मय हमराह द्वारा गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध सारी जहांगीरपट्टी निवासी पंकज यादव पुत्र रूदल यादव को थाना क्षेत्र के बड़ौना पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। वहीं बाल अपचारी को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड जौनपुर भेजा गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।