Jaunpur News : इंदिरा गांधी स्टेडियम में विभिन्न खेल परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

Jaunpur News : इंदिरा गांधी स्टेडियम में विभिन्न खेल परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। जनपद के लिए खेल के क्षेत्र में चहुमुखी विकास के लिए खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ0प्र0 द्वारा जनपद के खेल अस्थापनाओं के विकास के लिए 2886.97 लाख की परियोजनाओं की सौगात प्रदान किया। शुक्रवार को शिलापट्ट का अनावरण हुआ। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ’’खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत’’ रू0 995.5 लाख की लागत से स्वीकृत कुल तीन बहुउद्देशीय हाल रहेंगे जो लिफ्ट की सुविधायुक्त होगा। राज्य योजनान्तर्गत जनपद के धावकों के लिए 865.92 लाख की लागत से स्वीकृत कृत्रिम सतह के धावक पथ के शिलापट्ट का भी अनावरण किया गया। धावन पथ में 400 मी0 के 8 लेन की सुविधा के साथ स्टीपल चेज हेतु वाटर जम्प एवं विभिन्न प्रक्षेप स्पर्धाओं के लिए केज भी सम्मिलित है। इन परियोजनाओं के साथ ही राज्य योजनान्तर्गत जनपद के पहले आधुनिक तरणताल का भी शिलापट्ट का अनावरण किया गया जिसकी लागत रू0 487.46 लाख है। तरणताल में दो तरणताल निर्मित किये जायेंगे जिसमें नौसिखिया एवं तैराक के सिखने की सुविधा एक साथ रहेगी। तरणताल में दर्शक दीर्घा, चेंज रूप एवं आपदा प्रबन्धन कक्ष का भी निर्माण किया जायेगा। खेल मंत्री ने घोषणा कि जल्द ही जनपद में अत्याधुनिक जिम की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी जिससे खिलाड़ियों के मांसपेशियों में चोट आदि से निवृत्ति मिलेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent