HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : दिव्यांग स्कूल में मना 'आज का परिणाम' का स्थापना...

JAUNPUR NEWS : दिव्यांग स्कूल में मना ‘आज का परिणाम’ का स्थापना दिवस

JAUNPUR NEWS : दिव्यांग स्कूल में मना ‘आज का परिणाम’ का स्थापना दिवस

दिव्यांगता किसी कार्य में रूकावट नहीं है: डा. उत्तम गुप्ता
संजय शुक्ला
जौनपुर। जौनपुर से प्रकाशित हिन्दी दैनिक समाचार पत्र ‘आज का परिणाम’ का द्वितीय स्थापना दिवस गुरूवार को राजेश स्नेह ट्रस्ट आफ एजुकेशन दिव्यांग बच्चों का स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र रूहट्टा में मनाया गया। इस मौके पर समाचार पत्र के नये अंक का विमोचन किया गया जहां संरक्षक डा0 उत्तम गुप्ता ने कहा कि ट्रस्ट दिव्यांग बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिये शिक्षा देकर निःस्वार्थ भाव से जो कार्य कर रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता किसी कार्य में रूकावट नहीं है। अनेक क्षेत्रों में दिव्यांग पूरी दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं। डा0 गुप्ता ने कहा कि बच्चों में प्रतिभाएं छिपी होती हैं। संस्था और उनके स्टाफ द्वारा प्रेम और सहयोग की भावना से बच्चों के प्रतिभा को निखारने में मदद करनी चाहिए। इस दौरान अतिथि ने बच्चों को कापी, पेन्सिल, कलम, बेल लिपि की पुस्तक सहित उनके शिक्षा में काम आने वाले सामानों का वितरण समाचार की तरफ से किया गया। संस्थाध्यक्ष राजेश जी को समाचारपत्र की ओर से स्मृति चिन्ह सम्पादक वीरेन्द्र गुप्ता ने दिया। इस अवसर पर सम्पादक जय प्रकाश मिश्रा, मीडिया सेण्टर के संचालक शशिराज सिन्हा, संस्था की सचिव किरन, विशेष शिक्षिका हेमू वर्मा, राजेश गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, रौनक गुप्ता, रिशु गुप्ता, रामजी जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में संस्थाध्यक्ष समाजसेवी राजेश कुमार ने समस्त आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read