HomeJaunpurJaunpur News: पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया विरोध का ऐलान

Jaunpur News: पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया विरोध का ऐलान

Jaunpur News: पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया विरोध का ऐलान

8 से 14 तक बांधेंगे काली पट्टी, 15 को जिलाधिकारी एवं 22 जुलाई को महानिदेशक कार्यालय लखनऊ में करेंगे प्रदर्शन

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि बेसिक शिक्षा नियमावली एवं सेवा शर्तों के विपरीत निर्गत किए जाने वाले ऑनलाइन अटेंडेंस के आदेश का बहिष्कार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव ने बैठक से लौटने के बाद बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी के निर्देशन में पूरे प्रदेश के शिक्षक 8 से 14 जुलाई तक बांहों पर काली पट्टी बांधकर के शिक्षण कार्य किया जायेगा। 15 जुलाई को उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। 22 जुलाई को महानिदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय लखनऊ पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
श्री यादव ने बताया कि शिक्षकों की प्रमुख मांगों में विद्यालय संचालन का समय 10 बजे से 4 बजे तक किया जाय, समायोजन स्थानांतरण किया जाय, प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति की जाय, प्रभारी को प्रधानाध्यापक पद का वेतनमान दिया जाय, कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था हो, आधे दिन का अवकाश हो, अर्जित अवकाश हो, प्रतिकर अवकाश हो, मूल वेतनमान 17140 एवं 18150 की विसंगति को दूर किया जाय, शत—प्रतिशत प्रोन्नत वेतनमान हो, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को सम्मानजनक मानदेय हो तथा सभी के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाय। साथ ही कहा कि यदि यह सब मांगे पूरी कर दी जाती हैं तब शिक्षक ऑनलाइन अटेंडेंस पर विचार करेंगे।Jaunpur News: पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया विरोध का ऐलान
8 से 14 तक बांधेंगे काली पट्टी, 15 को जिलाधिकारी एवं 22 जुलाई को महानिदेशक कार्यालय लखनऊ में करेंगे प्रदर्शन
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि बेसिक शिक्षा नियमावली एवं सेवा शर्तों के विपरीत निर्गत किए जाने वाले ऑनलाइन अटेंडेंस के आदेश का बहिष्कार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव ने बैठक से लौटने के बाद बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी के निर्देशन में पूरे प्रदेश के शिक्षक 8 से 14 जुलाई तक बांहों पर काली पट्टी बांधकर के शिक्षण कार्य किया जायेगा। 15 जुलाई को उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। 22 जुलाई को महानिदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय लखनऊ पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
श्री यादव ने बताया कि शिक्षकों की प्रमुख मांगों में विद्यालय संचालन का समय 10 बजे से 4 बजे तक किया जाय, समायोजन स्थानांतरण किया जाय, प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति की जाय, प्रभारी को प्रधानाध्यापक पद का वेतनमान दिया जाय, कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था हो, आधे दिन का अवकाश हो, अर्जित अवकाश हो, प्रतिकर अवकाश हो, मूल वेतनमान 17140 एवं 18150 की विसंगति को दूर किया जाय, शत—प्रतिशत प्रोन्नत वेतनमान हो, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को सम्मानजनक मानदेय हो तथा सभी के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाय। साथ ही कहा कि यदि यह सब मांगे पूरी कर दी जाती हैं तब शिक्षक ऑनलाइन अटेंडेंस पर विचार करेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read