HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जिले में विकास की गंगा बहाये थे पूर्व सांसद...

JAUNPUR NEWS : जिले में विकास की गंगा बहाये थे पूर्व सांसद कमला जी: राकेश सिंह

JAUNPUR NEWS : जिले में विकास की गंगा बहाये थे पूर्व सांसद कमला जी: राकेश सिंह

जौनपुर। जिले के विकास पुरूष पूर्व सांसद कमला सिंह की 89वीं जयंती पर जगह—जगह सभा आयोजित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इसी कड़ी में किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिंह डब्बू के नेतृत्व में नगर के टीडी कालेज परिसर स्थित तिलक प्लेस में गोष्ठी हुई जहां सर्वप्रथम स्व0 कसिंह के चित्र पर माल्यापर्ण करके उन्हें श्रध्दा सुमन अर्पित किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता राकेश सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद के कार्यकाल में ही जिले में विकास की गंगा बहायी गयी थी। सतहरिया इण्डट्रीयल एरिया, कताई मिल और पूर्वाचंल विश्वविद्यालय का स्थापना हुआ। इसके साथ ही अनेकों कार्य हुए हैं जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। वे बेहद ईमानदार कांग्रेस के सच्चे सिपाही रहे। पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के करीबी होने के बावजूद उन्होंने वीपी के साथ न जाकर कांग्रेस में रहे। अंतिम समय तक वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही बनकर रहे। आज हम लोगों को उनके पदचिन्हों पर चलकर कांग्रेस के पंजे को मजबूत करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रवीण सिंह, गुलाब सिंह, चंद्रकेश प्रजापति, अली अंसारी, जावेद अंसारी, इकबाल हुसैन, धीरज सेठ समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read