JAUNPUR NEWS : नीलगाय के हमले में किसान जख्मी

JAUNPUR NEWS : नीलगाय के हमले में किसान जख्मी

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव के खेत में आलू की गुड़ाई कर रहे किसान के ऊपर नीलगाय ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राम कुमार (65) अपने खेत में आलू की गुड़ाई कर रहे थे। तभी सामने से आकर नीलगाय ने हमला कर दिया। नीलगाय के हमले से रामकुमार लहू-लुहान होकर अचेत हो गये। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार हेतु शाहगंज अस्पताल ले गये जहाँ घायलावस्था में उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार नीलगाय के हमले से अभी तक दर्जनों किसान जख्मी हो चुके है जिससे किसानों में भय व्याप्त है। इस सन्दर्भ में वन क्षेत्राधिकारी गिरिजेश तिवारी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र ही नीलगाय को पकड़कर क्षेत्र से बाहर किया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA