JAUNPUR NEWS : उप राजस्व अधिकारी को दी गयी विदाई

JAUNPUR NEWS : उप राजस्व अधिकारी को दी गयी विदाई

विदाई समारोह पर हुई काव्य गोष्ठी
जौनपुर। उप राजस्व अधिकारी/विशेष न्यायिक दण्डाधिकारी सिंचाई खण्ड अरविंद कुमार के सेवानिवृत्त होने पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। इस दौरान काव्य गोष्ठी भी हुई। विदाई समारोह की अध्यक्षता रामबचन राम सहायक अभियन्ता तथा संचालन अश्विनी कुमार सिंह अध्यापक ने किया। वहीं काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता कवि डा० प्रमोद वाचस्पति एवं संचालन सभाजीत द्विवेदी व्यंगकार ने किया।

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। मंगल स्वस्तिवाचन अखिलेश तिवारी (आयोध्या धाम) ने किया। उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा देवी शीतला माता का स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम, शॉल, श्रीफल, श्री शंख, श्री रामायण स्वयं का फोटो व मिष्ठान आदि उपहार स्वरुप दिया गया।

तत्पश्चात् अजय सिंह, इश्तेयाक अहमद, रामसूरत सरोज, रविन्द्र कुमार, देव नारायण शर्मा, ओम प्रकाश तिवारी, रामबचन राम आदि ने अरविंद कुमार की सराहना किये। गोष्ठी का शुभारम्भ माता सरस्वती की वंदना से किया गया। तत्पश्चात शायर अन्सार जौनपुरी, शोहरत जौनपुरी, इं. आरपी सोनकर, आशुतोष पाल, वरिष्ठ कवि आलोक द्विवेदी, चन्द्रमणि पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता कवि शकुन्तला शुक्ला इत्यादि ने अपनी श्रेष्ठतम रचनाओं की प्रस्तुति से उपस्थित जन समूह का मन मोहने में सफल रहे। श्रोताजन तालियां बजाकर रचनाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे।

कार्यक्रम में सुरेन्द्र सिंह, श्याम बहादुर यादव, बृजेश तिवारी, जीशान हैदर, रविकान्त माय, सुनील गौड़, आशीष श्रीवास्तव, प्रमोद पाठक, राजेश गुप्ता कैशियर, शिव कुमार यादव, श्याम बहादुर सरोज, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, दीपा यादव, अनुपमा यादव, रागिनी श्रीवास्तव, हिरावती देवी, प्रदीप सिंह, जिलेदार, विनोद मालवीय, जिलेदार, धर्मेन्द्र कुमार, जयशंकर दूबे, विपिन सिंह, राकेश कुमार, रामजीत राजभर, अब्बास अली, शंकर दयाल सिंह, दीपक, धर्मेन्द्र गौतम, हृदय नारायण गुप्त, राजभर, बृजेश, शिवराम मिश्र, ओमकार सिंह, संजय यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent