HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पूर्व सैनिक संगठन ने समारोह आयोजित कर सीओ सदर...

JAUNPUR NEWS : पूर्व सैनिक संगठन ने समारोह आयोजित कर सीओ सदर को दी विदाई

JAUNPUR NEWS : पूर्व सैनिक संगठन ने समारोह आयोजित कर सीओ सदर को दी विदाई

जौनपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन द्वारा 21 दिसम्बर को सीओ सदर एसपी उपाध्याय साहब की विदाई के लिए एक टी पार्टी का आयोजन किया गया। आयोजन में सीओ सदर एस पी उपाध्याय मुख्य अतिथि तथा जी डी शुक्ला यातायात निरीक्षक विशिष्ट अतिथि के तौर पर रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के अध्यक्ष डा. राजेश सुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक कैप्टन अजीत पाण्डेय और देवेन्द्र सिंह द्वारा गुलदस्ता प्रदान कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। अन्य पदाधिकारियों से सूबेदार मेजर बलराम सिंह, केके सिंह, वेद प्रकाश सिर्फ केके दुबे, कमलेश राम, बनारसी यादव, राम सूरत यादव, तेजकुमार सिंह, लालचंद मौर्य, अरविंद कुमार सिंह तथा विधिक सलाहकार राजबहादुर पाल द्वारा मुख्य अतिथि महोदय का माल्यार्पणकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नगर सी ओ जौनपुर के अविस्मरीय सेवाकाल के लिए को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा सी ओ सदर ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों के प्रति गहरे लगाव का जिक्र किया। अब में जलपान के साथ ही कार्यक्रम का समापन कर दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read