HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सहकारी संघ नौपेड़वा के संचालक मण्डल के अध्यक्ष का...

JAUNPUR NEWS : सहकारी संघ नौपेड़वा के संचालक मण्डल के अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : सहकारी संघ नौपेड़वा के संचालक मण्डल के अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

बक्शा, जौनपुर। साधन सहकारी संघ नौपेड़वा में आज संचालक मंडल अध्यक्ष (सभापति) का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। सभापति का नामांकन अंकित यादव पुत्र महेंद्र यादव ने किया। विपक्ष से दोपहर 12 बजे तक कोई नामांकन करने नहीं पहुंचा। तत्पश्चात अंकित यादव को निर्विरोध मंडल अध्यक्ष (सभापति) घोषित कर दिया गया। अंकित ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बड़े—बड़े दिग्गज नेता कई दिनों से सत्ता के दम पर हमको हराने का पूरा प्रयास कर रहे थे लेकिन आज सभापति के नामांकन तक नहीं करने आये और हम निर्विरोध चुने गये। इस दौरान बक्शा पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, बक्शा ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव, अमित पाठक, अजय सिंह बेचू, परवेज आलम, अंकित पाठक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read